खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नौघर बेतालघाट में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता हेम आर्य व समाज सेविका कविता गंगोला, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट आनंदी बधानी रही।

इस दौरान गांव की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली गायन कार्यक्रम का आयोजन किया । साथ ही महिलाओं और बच्चों ने नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी।

ALSO READ:  नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन किया ।

 

भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य जानकी लोहिया के नेतृत्व में पहली बार नौघर ग्राम सभा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।  उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी।  भाजपा बूथ अध्यक्ष हरिश चंद्र तिवारी, मुन्ना बुधोड़ी,किशोर चंद्र उर्वादत्त सती, विक्रम भंडारी, सतीश चंद्र,गिरीश चंद्र पांडे, पुष्पा देवी,भगवती देवी, उर्मिला भंडारी,उमा देवी, लीला देवी, रेखा देवी, राहुल बधानी, हेमा देवी, ममता देवी व पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page