खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पी सी एस) में भूमियाधार निवासी हिमांशु बिष्ट (हिमानी) का उप शिक्षा अधिकारी पद में चयन हुआ है ।

 

हिमांशु बिष्ट (हिमानी ) पुत्री  बलवन्त सिंह बिष्ट एक बार फिर से गाँव व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिखाया। इससे पहले हिमांशु का चयन पटवारी पद में 2023 में हुआ था और वर्तमान में गौलापार एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में पटवारी प्रशिक्षण ले रही हैं।

ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

 

बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हिमांशु की पढ़ाई कक्षा 1-5 शिशु मंदिर भूमियाधार , 6-8 जी आई सी भूमियाधार ,9-12 जी जी आई सी नैनीताल, ग्रेजुएशन (जेड बी सी)और पोस्ट ग्रेजुएशन( जीव विज्ञान) डी एस बी कैंपस नैनीताल से किया। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, भाई बहन और समस्त गुरुजनों को दिया है ।

You missed

You cannot copy content of this page