नैनीताल। बारापत्थर स्थित शांतिका देवी सिद्ध पीठ मंदिर में रविवार को विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी कर प्रसाद ग्रहण किया । इधर ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में भी आज विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए ।

शांतिका देवी सिद्धपीठ मंदिर में पुजारी पंडित महेश चंद्र जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए । मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद दिनभर भजन कीर्तनों का भी आयोजन हुआ । इस आयोजन में पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल, नारायण नगर वार्ड के सभासद भगवत रावत,सैनिक स्कूल वार्ड की सभासद लता दफौटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की ।

ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

(पाषाण देवी मंदिर)
मंदिर में सुबह गणेश पूजा, मां पाषाण देवी की पूजा के बाद, दोपहर में हवन किया गया तथा एक बजे से सुंदरकांड, भजन कीर्तन तथा शाम को मां पाषाण देवी की पांच आरती व प्रसाद वितरण किया गया। सुंदरकांड में मंजू रौतेला, रश्मि राणा, विमला तिवारी, जानकी बिष्ट, तारा पांडे, दीप जोशी, भगवती शर्मा, मंजू डालाकोटी, गीता नैनवाल, कुसुम सनवाल, दीपा बिष्ट, रजनी जोशी आदि थे। धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट, अमित डालाकोटी, प्रमोद सुयाल, राजेश मिश्रा, नवीन तिवारी, पंकज भट्ट, अभिषेक, आकाश ठाकुर सिंह आदि शामिल थे।


