खबर शेयर करें 👉

रानीखेत । उत्तराखंड की बेटी और रानीखेत के ग्राम पाखुड़ा की निवासी एडवोकेट प्रीति गोस्वामी ने गुवाहाटी, असम में आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स श्रेणी में सिल्वर मेडल तथा ट्रिप्स श्रेणी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह चैंपियनशिप 24 से 28 मार्च 2026 तक पैरा लॉन बाउल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित की गई।

 

प्रीति गोस्वामी वर्तमान में नैनीताल हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। वे एक बहुमुखी दिव्यांग खेल प्रतिभा हैं, जिन्होंने पैरा लॉन बाउल्स के अलावा पैरा तैराकी, मास्टर्स एथलेटिक्स और मोटरस्पोर्ट्स में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।

 

इस उपलब्धि पर पैरा लॉन बाउल फेडरेशन के नेशनल प्रेसिडेंट श्री मोहम्मद रजा तथा स्टेट सेक्रेटरी श्री फिरोज खान ने कहा कि पैरा लॉन बाउल्स दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट खेल है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे खिलाड़ी भविष्य में एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सफलतापूर्वक भाग लेकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

ALSO READ:  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षकों के 'अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण' के लिए आदेश जारी, आवेदन 17 जुलाई से होंगे ।,

इस अवसर पर प्रीति गोस्वामी ने कहा,
“2nd पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीतकर मैं बेहद खुश और गर्व महसूस कर रही हूँ। यह सफलता मेरे कड़ी परिश्रम और समर्पण का फल है। मैं अपने राज्य उत्तराखंड और देश भारत के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। मैं पैरा लॉन बाउल फेडरेशन के सभी अधिकारियों और कोचिंग स्टाफ का आभार व्यक्त करती हूँ जिनके मार्गदर्शन से यह संभव हुआ।”

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल जी.जी. गोस्वामी की पुत्री प्रीति गोस्वामी खेलों के क्षेत्र में बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने पैरा तैराकी में पदक जीते हैं, मोटरस्पोर्ट्स में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए चार राष्ट्रीय ट्रॉफियां अपने नाम की हैं।
उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रमुख सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें उत्तराखंड मुख्यमंत्री दक्ष दिव्यांग अवार्ड, तुली रौतेली (तिलु रौतेली) पुरस्कार 2024 तथा FICCI FLO अवार्ड (सामाजिक कार्यों के लिए) शामिल हैं।

प्रीति की इस नई उपलब्धि से उनके परिवार, ग्राम पाखुड़ा, रानीखेत तथा पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमी और सामाजिक संगठन उन्हें बधाई दे रहे हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

You missed

You cannot copy content of this page