नैनीताल। कैलाशव्यू-वेलव्यू जॉयविला उत्थान समिति तल्लीताल की बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

आम सहमति से गठित नई कार्यकारिणी में राकेश चंद्र सुयाल को अध्यक्ष,कमलेश तिवारी को महासचिव, बालकृष्ण सांगुडी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन पांडे को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश जोशी मुन्ना दा को कोषाध्यक्ष, विनोद जोशी को उप सचिव मनोनीत किया गया ।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन किया । बैठक में समिति के आजीवन सदस्य सुधीर साह, नए संरक्षक महेश चंद्र साह, कर्नल सुनील जोशी को मनोनीत किया गया ।


