ज्योलीकोट । विगत दिवस ज्योलिकोट के पास स्कूटी रपटने से एक दर्दनाक हादसे में वन अनुसंधान केंद्र गांजा ज्योलीकोट में माली पद पर कार्यरत अर्जुन कुमार पुत्र स्व शंकर राम मूल निवासी भटेलिया मुक्तेश्वर नैनीताल 34वर्ष की मौत हो गई। जिससे उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन में अर्जुन कुमार अपनी स्कूटी इंट्रोक यू के 04ए आर 9176से अपने घर को जा रहा था कि ज्योलीकोट गांजा मोटर मार्ग में रपट गई, जिससे अर्जुन कुमार घायल हो गया, बताया जाता है कि अर्जुन कुमार ने हेलमेट नहीं पहना था। जिससे सर के भीतर गंभीर चोट लग गई। दुर्घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सरल स्वभाव के अर्जुन कुमार की मृत्यु से अनुसंधान केंद्र के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी दुख जताया है, वहीं मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के शव को आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मूल गांव भटेलिया ले जाया जाएगा।


