खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

आगामी पर्यटन सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए, डॉ. वी० मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीजन शुरू होने से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने जोर दिया कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को असुविधा न हो।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

 

उन्होंने यातायात के दबाव को कम करने के लिए एक व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसमें ‘नो पार्किंग ज़ोन’ का निर्धारण प्रभावी ढंग से करने को कहा गया ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। चिन्हित पार्किंग स्थलों पर सभी अनिवार्य जनसुविधाएं (पेयजल, शौचालय, साइनबोर्ड आदि) सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

ए  डी जी, ने कैंची दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु निर्धारित पार्किंग स्थलों से मंदिर तक यात्रियों को लाने-ले जाने वाली शटल सेवा को और अधिक बेहतर और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम रहे। साथ ही निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों, बाईपास मार्ग का कार्य समय पर पूर्ण कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एडवांस फीचर वाले वाले सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी करने तथा बेहतर पी ए सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश हेतु डेटा संशोधन का अवसर, 15 जुलाई को जारी होगी वरीयता सूची

इस दौरान डॉ जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल,  रविकांत सेमवाल सीओ भवाली,  प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली,  महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात भवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

You missed

You cannot copy content of this page