खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के निकट गेठिया पड़ाव में एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए ।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर दे दिया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आए 4 सैलानी अपने निजी वाहन यूपी 78 एच जे 4936 से कैंची धाम को जा रहे थे तभी उनकी कार सुबह 8:30 बजे गेठिया पड़ाव के समीप अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई जिसकी सूचना गेठिया निवासी कविता गंगोला ने 112 पर दी । इसके बाद नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ व दमकल विभाग तथा लोगों की मदद से मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू कर खाई से घायलों को बाहर निकालकर 108 की मदद से हायर सेंटर भेजा गया है।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

बताया जा रहा है कि वहां का स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ।  हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है पोस्टमार्टम के बाद शब परिजनों को सौंप दिया जाएगा

You missed

You cannot copy content of this page