खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । व्यापार मंडल तल्लीताल के चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी वी 3 सहायक चुनाव अधिकारी घोषित कर दिए हैं ।

प्रदेश चुनाव प्रभारी रावेल सिंह आनंद ने बताया कि जिला अध्यक्ष  विपिन गुप्ता  के आदेशानुसार जिला महामंत्री  हर्षवर्धन पांडे  द्वारा तल्लीताल नैनीताल के चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी  जगदीश साह को बनाया गया हे । जो शीघ्र ही चुनाव की तिथियां घोषित करेंगे । बताया कि जो व्यापारी किसी कारणवश सदस्य बनने से रह गए हैं उन्हें भी शीघ्र ही मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा सदस्य बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी । जिला अध्यक्ष  ने निवर्तमान कार्यकारिणी से भी अनुरोध किया है की सदस्यता अभियान में अपना सहयोग दें एवं समस्त तल्लीताल के व्यापारियों से भी अनुरोध किया गया है की सदस्यता अभियान एवं चुनाव प्रक्रिया में अपना पूर्ण सहयोग मुख्य चुनाव अधिकारी को दें  । मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश साह का फोन नंबर 9410 116696,
सहायक चुनाव अधिकारी प्रतीक साह का फोन नंबर 790 6762 104, आयुष भंडारी  का फोन नंबर 875521 6351, है ।

You missed

You cannot copy content of this page