खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कूर्माचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड नैनीताल की  51वीं शाखा का शुभारंभ बुधवार को गुरुद्वारा रोड नानकमत्ता में विधिवत रूप से किया गया।

 

शाखा का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष  विनय साह, उपाध्यक्ष  सुरेश कुमार जैन तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह व महासचिव अमरजीत सिंह बोपारा तथा पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा तथा बलदेव सिंह हरियान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

ALSO READ:  कांग्रेस नेता अनुपम कबड़वाल ने भी की दोपहिया वाहनों से 100 रुपया लेकब्रिज चुंगी वसूलने का विरोध ।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रेम सिंह राणा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जिसके साथ ही शाखा के व्यावसायिक कार्यों की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य गिरीश चन्द्र पाठक भी उपस्थित रहे । जबकि बैंक के अधिकारियों में बैंक के सचिव  संजय साह, क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रमुख हरीश चन्द्र साह, शाखा प्रबंधक धीरज जोशी, दिनेश चन्द्र जोशी, राजेंद्र सिंह मेहरा तथा हरीश चन्द सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

अंत में बैंक के सचिव संजय साह ने सभी का आभार जताया।

You missed

You cannot copy content of this page