नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर बुधवार को नामंकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है ।
पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा कराए । मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हरिशंकर कंसल, अरुण बिष्ट ने दो-दो सेट में अपने नामंकन पत्र दाखिल कराए । उपाध्यक्ष पद पर कमल चिलवाल, प्रमोद तिवाड़ी, सचिव पद पर संजय सुयाल, अनिल बिष्ट ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है । संयुक्त सचिव पद पर नीरज गोस्वामी ने अपना नामंकन पत्र भरा । जबकि कार्यकारिणी सदस्य पर प्रेमा आर्या, तारा आर्या, निर्मल कुमार, मोहम्मद बिलाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है । बताया कि 27 मार्च शुक्रवार को नामंकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है जिसके बाद 28 मार्च को नाम वापसी, नामांकन प्रपत्रों की जांच व उसी दिन वोटर लिस्ट का प्रकाशन भी किया जाएगा । इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान, मुकेश कुमार, शिवांशु जोशी मौजूद रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि 27 मार्च, शुक्रवार को प्रताप भैया सभागार में प्रातः 11 बजे से आम सभा का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि 30 मार्च को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण चुनाव की तिथि में परिवर्तन किया गया है अब यह चुनाव एक अप्रैल बुधवार को संपन्न कराये जाएंगे।


