देहरादून । प्रदेश मंत्रिपरिषद में 5 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इन 5 विधायकों ने आज सुबह लोकभवन देहरादून में मंत्री परिषद की शपथ ली । जिन्हें राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
शपथ लेने वालों में खजान दास,भरत चौधरी,मदन कौशिक,प्रदीप बत्रा व रामसिंह कैड़ा शामिल हैं ।
भरत चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली ।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी कैबिनेट के सदस्य,पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।
शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया । अब मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है ।
नए मंत्रियों को मिले विभागों के नाम ।
मदन कौशिक।वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य (प्रेमचंद अग्रवाल वाले विभाग)।खजान दास।समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन।भरत सिंह चौधरी।
परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), और खादी एवं ग्रामोद्योग।प्रदीप बत्रा।पेयजल, जनगणना, और पुनर्गठन विभाग।राम सिंह कैड़ा।आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा, और वैकल्पिक ऊर्जा।


