नैनीताल । नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है । बारिश का दौर सुबह 10 बजे बाद तेज हुआ है । जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है ।
यहां रात्रि में भी गरज चमक के साथ बारिश व हल्की ओलावृष्टि हुई । जिसके बाद रुक रुककर बारिश हो रही है । सुबह 10 बजे बाद अचानक बारिश काफी तेज हुई है । तेज बारिश में काम मे निकले लोगों व नौकरी पेशा वाले लोगों को भी तेज बारिश में काफी असुविधा हुई ।
मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मौसम खराब रहने व बारिश रहने की संभावना जताई है । मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहने की आशंका है ।
वीडियो-:


