खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के जंतु विज्ञान विभाग के छात्रों और शोधार्थियों ने प्रतिष्ठित GATE-2025 परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर विश्वविद्यालय और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले प्रमुख शोधार्थियों में कविता मेहरा, नेहा कठायत, मेघा भंडारी, मयंक मेहरा और सुरज कुमार शामिल हैं।

कविता मेहरा (M.Sc. स्पेशलाइज़ेशन: बायोटेक्नोलॉजी), नेहा कठायत और मेघा भंडारी प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में शोधकार्य कर रही हैं, जबकि मयंक मेहरा डॉ. मनोज कुमार आर्या के निर्देशन में कार्य कर रहे हैं।

वहीं, सुरज कुमार, जो बी.एससी. (छठे सेमेस्टर) के छात्र हैं, ने स्नातक स्तर पर रहते हुए यह उपलब्धि हासिल कर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया है।

ALSO READ:  गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर हाईकोर्ट बार कैंटीन में छबील लंगर का आयोजन,

इस शानदार सफलता पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। प्रो. रावत ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, समर्पण और हमारे विश्वविद्यालयों की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

ALSO READ:  सूची -: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए 18 अधिवक्ताओं का नया पैनल किया नियुक्त,

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार आर्या, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. हिमांशु लोहानी, डॉ. दीपक कुमार आर्या सहित अन्य शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएँ दीं। प्रो. बिष्ट ने कहा कि हमारे विभाग के छात्रों की यह सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। सफल छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों, मार्गदर्शकों, परिवार और कठिन परिश्रम को दिया।

You missed

You cannot copy content of this page