खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल अयारपाटा क्षेत्र से गायब हुई किशोरी का शव नैनीझील में बरामद हुआ । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी की है ।यह लड़की गुरुवार की सुबह घर से गायब हो गई थी।

ALSO READ:  सड़क हादसा -: लमगड़ा के पास कार खाई में गिरी,4लोगों की दर्दनाक मौत ।

प्राप्त सूचना के अनुसार अंजलि आर्य उम्र लगभग 13 वर्ष पुत्री संजीत आर्य निवासी एवर फायल ( कुमाऊं विश्व विद्यालय आवासीय परिसर) नियर अरविंद आश्रम मल्लीताल नैनीताल की पाषाण देवी मंदिर के पास नैनीझील में डूबने से मृत्यु हो गयी है ,जिसका शव  एस डी आर एफ़, पुलिस और फायर टीम द्वारा रेस्क्यू कर प्राप्त कर लिया है । मल्लीताल कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है

You cannot copy content of this page