नैनीताल । नैनीताल नगर पालिका की गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये 58 करोड़ का बजट पास करने के साथ ही पालिका ही 8 उप समितियों के अध्यक्ष मनोनीत किये गए ।
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पालिका की विभिन्न समितियों के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया । जिनमें कर निर्धारण समिति को छोड़कर अन्य समितियों के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए । कर निर्धारण समिति के अध्यक्ष पद के लिये नारायणनगर वार्ड के सभासद भगवत रावत व सैनिक स्कूल वार्ड की सभासद ललिता दफौटी (लता दफौटी) द्वारा दावेदारी करने से मतदान कराना पड़ा । जिसमें 12 सभासदों ने मतदान किया । जिसमें लता दफौटी को 7 व भगवत रावत को 5 मत मिले ।
अन्य समितियों में स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष रमेश प्रसाद,पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष गजाला कमाल,निर्माण समिति का अध्यक्ष सीतल कटियार, शिक्षा समिति का अध्यक्ष सपना बिष्ट,हाट फड़ समिति का अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार,फ्लैट समिति का अध्यक्ष अंकित चन्द्रा व स्वच्छता समिति का अध्यक्ष राकेश पवार को बनाया गया ।
बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने किया । बैठक में सभासद मनोज साह जगाती, भगवत रावत, जितेंद्र पांडे,गीता उप्रेती,सपना बिष्ट,ललिता दफौटी, गजाला कमाल, रमेश प्रसाद,सुरेंद्र कुमार,सीतल कटियार,अंकित चन्द्रा,राकेश पवार सहित लेखाकार सिद्धार्थ शर्मा,कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला,मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार,कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी आदि मौजूद थे ।


