नैनीताल । इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र डी एस बी परिसर नैनीताल की समन्वयक प्रो. चन्द्रकला रावत ने बताया कि इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 हो गई है ।
प्रो. रावत ने कहा कि जो छात्र अब तक प्रवेश से वंचित हैं उनके लिये यह एक सुनहरा मौका है ।
उन्होंने प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से यथाशीघ्र आवेदन की प्रक्रिया पूर्णकर प्रवेश लेने को कहा है । कहा कि इग्नू विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु बेहतर विकल्प प्रदान करता है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी हेतु इग्नू अध्ययन केंद्र डी एस बी परिसर,नैनीताल में संपर्क कर सकते हैं या इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट
ignou.ac.in जानकारी ले सकते हैं।