खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल तहसील में तैनात नायब नाजिर मो. जफर पर सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगा है । उनके खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में आई पी सी की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया के । आरोप है कि मो. जफर ने हल्द्वानी तहसील के नायब नाजिर रहते हुए 42.32 लाख रुपये सरकारी कोष में जमा नहीं किये ।

ALSO READ:  बेतालघाट के खैराली-बूंगा मोटर मार्ग निर्माण में देरी पर ग्रामीणों में रोष, जल्द कार्य शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ।

 

बताया गया है कि यह राशि खाता खतौनी,ई जनाधार शुल्क आदि से प्राप्त होती थी । जिसे सरकारी कोष में जमा किया जाना होता है ।लेकिन उन्होंने यह राशि सरकारी कोष में जमा न कर अपने पास रख ली । यह मामला 5 साल पुराना है । इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह ने की । जांच में गबन के आरोप सही पाए गए । जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार हल्द्वानी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page