नैनीताल । मल्लीताल क्षेत्र से एक युवती लापता हुई है।
युवती के पिता ने कोतवाली में सूचना देते हुए हल्द्वानी के युवक पर युवती को भगाकर ले जाने का भी आरोप लगाया है।
मल्लीताल निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली में शिकायत करते हुए कहा है कि उनकी 25 वर्षीय बेटी 26 फरवरी की सुबह से लापता है। जिसके बाद रिश्तेदारों और लोगों पूछताछ की लेकिन उसका पता नहीं चला।
उन्होंने हल्द्वानी के एक युवक पर युवती को भगा ले जाने की आशंका भी जताई है।
मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले की प्राथमिकता से जांच की जा रही है।


