नैनीताल । कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी नेता कंचन चन्दोला शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए । श्री चन्दोला निगम कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी महासंघ के महामंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं ।
कंचन चन्दोला कर्मचारी हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं । निगम कर्मचारी महासंघ के महामंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई है । वे वर्तमान में निगम की सूखाताल स्थित केव गार्डन में कार्यरत थे । वे चिन्हित राज्य आंदोलनकारी भी हैं ।

उनकी सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया गया । इस मौके पर निगम के प्रबंधक पंकज रौतेला,गौतम कुमार,दीपक जोशी,रवि पवार,ललित जोशी, जीतू,सन्तोष बिष्ट,रमेश राम,कंचन कुमार,अर्जुन बोहरा,प्रेम प्रकाश,पवन चौधरी,दीप जोशी,भुवन चौधरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे ।
विदाई समारोह में कई शहरों से भी कर्मचारी भी पहुंचे थे । जो कर्मचारी नेता कंचन चन्दोला की सेवानिवृत्ति से काफी भावुक थे । उन्होंने श्री चन्दोला की सेवानिवृत्ति पर विदाई देते हुए कहा कि कर्मचारी हितों में उनके संघर्ष को याद रखा जाएगा ।
इस मौके पर कंचन चन्दोला ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी जे रूप में वे कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष जारी रखेंगे ।


