खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग, डी. एस. बी. परिसर नैनीताल में हिन्दी दिवस के अवसर पर ‘चित्र आधारित कहानी लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. निर्मला ढैला बोरा ने हिन्दी दिवस की बधाई देते हुए प्रतियोगिता आरंभ करवाईं। जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 34 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अमन कुमार (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर ) प्रथम, दिया आर्या (एम. ए. प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय, बीना बिष्ट (बी. ए. चतुर्थ सेमेस्टर ) तृतीय, अलीशा ख़ान (बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर) और जगमोहन कुमार (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार मिला।

ALSO READ:  2 दिन मनाया जाएगा इस बार योगिनी एकादशी व्रत जानिए शुभ मुहूर्त एवं कथा,आलेख आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ।

इस अवसर पर प्रो. चन्द्रकला रावत, डॉ. शुभा मटियानी, डॉ. शशि पाण्डे, डॉ. मथुरा इमलाल, डॉ. कंचन आर्या, डॉ. दीक्षा मेहरा, शोधार्थी ललित मोहन, शिवानी शर्मा, हिमांशु विश्वकर्मा, पूजा गोस्वामी, भगवती सहित विद्यार्थी उपस्थित रहें।

You missed

You cannot copy content of this page