खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ए एन शर्मा के निधन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।

शुक्रवार को बार एसोसिएशन सभागार में स्व० ए० एन० शर्मा, अधिवक्ता हाईकोर्ट के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा की गयी। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। स्व० ए० एन० शर्मा उत्तराखण्ड में उच्च न्यायालय की स्थापना के समय से विधि व्यवसायरत थे। 04 जून 2025 को उनका निधन हो गया।

ALSO READ:  नैनी झील में मिला मल्लीताल निवासी एक युवक का शव, परिजनों ने की शव की शिनाख्त ।

शोक सभा में दुर्गा सिंह मेहता, अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, वीरेन्द्र सिंह रावत महासचिव, डॉ० एम० एस० पाल वरिष्ठ अधिवक्ता, सैय्यद नदीम खुर्शीद, दीप चन्द्र जोशी, भुवनेश जोशी, राम सिंह सम्मल, योगेश पचोलिया, त्रिलोचन पाण्डे, एस० एस० यादव, प्रमोद बेलवाल, शैलेन्द्र नौरियाल, प्रशान्त खन्ना, भूपेन्द्र सिंह कोरंगा, संजय भट्ट, सुहास रतन जोशी, निरंजन भट्ट, सरिता बिष्ट, पीयूष सम्मल आदि कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page