नैनीताल । श्री रामसेवक सभा के 30वें फागोत्सव के अंतर्गत सोमवार को शानदार होली जुलूस का आयोजन किया गया । जिसमें 2 क्विंटल से अधिक हर्बल रंग, अबीर गुलाल उड़ाया गया ।
सोमवार को दोपहर में मल्लीताल रामलीला स्टेज में बड़ी संख्या में होल्यार जमा हुए । यहां रामसेवक सभा द्वारा 2 क्विंटल हर्बल रंग जमा किया था ।
रामसेवक सभा मे डी जे, की धुन में होल्यार जमकर थिरके । साथ ही एक दूसरे पर अबीर गुलाल की बौछार की गई ।
इसके बाद आशीष वचनों के साथ होली जुलूस मल्लीताल रामसेवक सभा प्रांगण से बड़ा बाजार,आर्य समाज,गाड़ी पड़ाव,खड़ी बाजार, जयलाल साह बाजार होते हुए पुनः रामलीला स्टेज पहुंचा ।
होली जुलूस जिस रास्ते से गुजरा वे मार्ग अबीर गुलाल से ढक गए थे ।
होली जुलूस में दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व प्रमुख वन संरक्षक डॉ. कपिल जोशी, अध्यक्ष श्री राम सेवक सभा मनोज लाल साह,महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी,उपाध्यक्ष अशोक शाह,पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू,राम सेवक सभा के सदस्य मोहित लाल साह,देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, डा.मोहित सनवाल,कमलेश ढौंडियाल,कैलाश बोरा आशु,हरीश सिंह राणा,गिरीश भट्ट,मिथिलेश पांडे,गिरीश जोशी मक्खन,हीरा सिंह रावत,भुवन सिंह बिष्ट,हिमांशु जोशी,आनंद सिंह बिष्ट,गोविंद सिंह,उपसचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष बिमल साह, इदरीस मलिक,पालिका सभासद भगवत रावत,जितेंद्र पांडे,रमेश प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे ।


