खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल की ब्रिटिशकालीन भवनों में से एक आल्मा लॉज के निकट स्थित ग्लेनमोर भवन रविवार को आग की भेंट चढ़ गया । इस भवन के एक हिस्से में कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त ललित मोहन तिवारी परिवार के साथ रहते थे । जबकि एक एक हिस्से में अनिल जोशी  (सेवानिवृत्त एरीज) रहा करते थे । लेकिन वर्तमान में वे इस घर में नहीं थे । श्री तिवारी आज ही बाहर से नैनीताल लौटे थे । उनका परिवार सकुशल है । लेकिन भवन में रखा सामान जलकर राख हो गया है । फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन मकान का अधिकांश हिस्सा लकड़ी का बना होने से आग में काबू नहीं पाया जा सका है ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

 

 

यह भवन सात नम्बर को जाने वाले मार्ग में बोरा प्वाइंट के पास है । भवन में आग लगने से गैस के सिलेंडर भी फटे हैं । जिससे आग विकराल हुई है । आग दोपहर में करीब डेढ़ बजे के आसपास लगी ।

ALSO READ:  लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता: गैलेक्सी एफसी और आयारपाटा ने दर्ज की शानदार जीत, पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी रहे मुख्य अतिथि ।

 

 

यह भवन ब्रिटिशकाल में 1880 में बनी हुई बताई गई है । यह भवन मूलतः स्व. देवीदत्त जोशी के पुत्रों के नाम होना बताया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page