खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल सेंट्स कॉलेज में  प्री-प्राइमरी विंग का शुभारंभ किया गया और मंगलवार से प्री प्राइमरी की कक्षाएं शुरू हो गई हैं ।

इस विशेष अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने नन्हे विद्यार्थियों का हस्तनिर्मित फूल एवं चॉकलेट भेंट कर स्नेहिल स्वागत किया। वरिष्ठ छात्रों का यह स्नेहपूर्ण प्रयास भविष्य की नई पीढ़ी के प्रति उनके अपनत्व और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एंजिना रिचर्ड्स ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

विद्यालय परिसर को आकर्षक चित्रों और शिक्षण-सामग्री से सजाया गया था ।

नन्हे बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियों, कहानी-कथन, संगीत और रचनात्मक कार्यों का आयोजन किया गया, ताकि उनका पहला दिन सहज, रोचक और यादगार बन सके। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने छोटे बच्चों को कक्षाओं तक पहुँचाने में भी सहयोग किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव विकसित हुआ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी एक अहम बैठक कल 12 जुलाई को हल्द्वानी में होगी,

अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया। पूरे आयोजन में उत्साह, स्नेह और नई शुरुआत की आशा स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

You missed

You cannot copy content of this page