खबर शेयर करें 👉

रानीखेत । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केन्द्र अल्मोड़ा, रानीखेत, चौखुटिया का निरीक्षण कर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन कार्य का जायजा लिया।

 

उन्होंने कहा इन मूल्यांकन केन्द्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है। अल्मोड़ा जनपद में तीन मूल्यांकन केंद्रों में हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। सभी केन्द्रों में मूल्यांकन कार्य शुचितापूर्ण तरीके से सम्पादित हो रहा है। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

 

चौखुटिया में राजकीय शिक्षक संघ के मण्डलीय मंत्री भारतेन्दु जोशी ने शिक्षकों की समस्याओं के सम्बन्ध में अपर निदेशक से बातचीत की‌।  इस दौरान उन्होंने अपर निदेशक को शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद नैनवाल, कमलेश पान्ड़े, संजय फर्त्याल, नरेश कुमार, चन्द्रकला आदि मौजूद थे।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

You missed

You cannot copy content of this page