बागेश्वर । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने जनपद बागेश्वर में उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर के दफ्तर का भी मौका मुआयना किया। अपर निदेशक ने बताया शनिवार को हाईस्कूल में विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पादित हुई। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कालेज बोहाला तथा राजकीय इंटर कालेज काफलीगैर में बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा जनपद के अन्तर्गत उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पादित हो रही है। इस दौरान उन्होंने उक्त विधालयो मे हुये निर्माण कार्यों की जानकारी भी हासिल की।
ए डी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासकीय कार्यों का निष्पादन समय से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला प्रेम चंद कांडपाल मनोज चन्द्र कांडपाल आदि मौजूद थे।


