खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

दिनांक 05.03.2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। हल्द्वानी से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और वहाँ से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी हायर की और रात को काठगोदाम से नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

रात्रि लगभग 01:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक द्वारा वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाद्धांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर महिला के साथ बदतमीजी, मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया तथा उसका मोबाइल फोन लूट लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। दिनांक 06.03.2026 को प्रातः स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घटनास्थल को सुरक्षित कर फरिनिसक टीम से निरीक्षण कराया गया तथा साक्य संकलन की कार्यवाही की गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर *थाना तल्लीताल पर मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 धारा 64/309(6)/137 बीएनएस* पंजीकृत किया गया।

ALSO READ:  टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का हल्लाबोल, हल्द्वानी में निकाला जोरदार जुलूस,

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी. सी.* द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए *एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र* को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। *थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज सिंह नयाल* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों, वाहन संख्या UK04TB 5500 वैगनार एवं वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से जांच करते हुए चालक दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन (Vivo Y100) बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

ALSO READ:  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, खूपी निवासी कुंदन लाल के निधन पर जताया शोक, शोक संतृप्त परिवार से मिलकर बंधाया ढाढस ।  ​

*गिरफ्तारी*
दीपक सिंह बोरा पुत्र नन्दन सिंह बोरा निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र 39 वर्ष

*बरामदगी*

पौड़िता का मोबाइल फोन (Vivo Y100), घटना में प्रयुक्त वाहन UK04TB 5500 वैगनार

*पुलिस टीम*

*1.* श्री मनोज सिंह नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल
*2.* उ0नि0 सतीश उपाध्याय
*3.* म०उ0नि0 बबीता
*4.* अ0उ0नि0 सुनील कुमार
*5.* का0 बृजमोहन
*6.* का०परमजीत सिंह

*एसएसपी नैनीताल का वक्तव्यः* घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। नैनीताल में पर्यटकों व आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैए ऐसे अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

You missed

You cannot copy content of this page