खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  । उपजिलाधिकारी धारी  अंशुल भट्ट के नेतृत्व में मंगलवार को  प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए सख्त कार्यवाही की गई।

 

ग्राम सुदरखाल में बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से वन पंचायत की भूमि पर सड़क निर्माण किया जा रहा था। बिल्डर्स द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर उपजिलाधिकारी धारी कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं वन सरपंच सुंदरखाल को वन पंचायत अधिनियम के अंतर्गत निलंबित किया गया। राजस्व उपनिरीक्षक सुंदरखाल को उक्त प्रकरण में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं तत्काल उक्त घटना में प्रथम सूचना रिपोर्ट  करने हेतु निर्देशित किया गया।

ALSO READ:  लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता: गैलेक्सी एफसी और आयारपाटा ने दर्ज की शानदार जीत, पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी रहे मुख्य अतिथि ।

 

इस दौरान मनीषा बिष्ट तहसीलदार धारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण ह्यांकि, रा नि नारायण वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक निर्मल बोरा , वन दरोगा पूरण मेलकानी उपस्थित रहे ।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश् नहीं किया जायेगा ।

यह अभियान एवं निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page