खबर शेयर करें 👉
देहरादून । उत्तराखण्ड भाषा संस्थान, देहरादून द्वारा राजभाषा हिन्दी में साहित्य सृजन के प्रति युवाओं में अनुराग उत्पन्न करने के उद्देश्य से राजभाषा में कहानी, कविता एवं यात्रा वृत्तांत इत्यादि विधाओं में राज्य के क्रमशः 18 से 25 वर्ष एवं 26 से 35 वर्ष के युवाओं के मध्य साहित्यिक “युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025” आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में पंकज पालीवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया । उन्हें मंगलवार को देहरादून में सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह व नकद धनराशि प्रदान की गई  । यह सम्मान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व खजान दास द्वारा प्रदान किए गए ।
इन विधाओं में युवा रचनाकारों की मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाओं, जिसमें मानवीय, सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, पर्यावरणीय, शैक्षिक, आर्थिक एवं राष्ट्रीय संदभों इत्यादि को उकेरा गया था ।
 उक्त प्रतियोगिता में यात्रा वृत्तांत लेखन (आयु वर्ग 26 से 35 वर्ष) में पंकज पालीवाल ने भी प्रतिभाग किया गया है। प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन उपरान्त पंकज पालीवाल का यात्रा वृतांत “पहाड़ों की पुकार एक दोस्ताना यात्रा’ का चयन तृतीय स्थान हेतु किया गया ।
मूलतः पाली गुणादित्य अल्मोड़ा निवासी पंकज पालीवाल,वर्तमान में अपने माता पिता व परिवारजनों के साथ देहरादून में रहते हैं । उनके पिता दयाकृष्ण पालीवाल पिछले वर्ष सूचना निदेशालय से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page