खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय महिला परिषद (AIWC), नैनीताल शाखा द्वारा सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर संगठन की सदस्यों ने मिलकर मल्लीताल कैपीटल सिनेमा के सामने पार्कों में सफाई अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ALSO READ:  बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल में आयोजित प्रतिष्ठित आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उत्साह, गौरव और खेल भावना के शानदार माहौल में समापन हुआ।

 

सफाई अभियान संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सचिव प्रीति शर्मा, उपाध्यक्ष दया बिष्ट, सावित्री सनवाल, रेखा त्रिवेदी, तारा बोरा, पार्वती मेहरा आदि शामिल हुए ।

ALSO READ:  नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात कर नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया ।

उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लिया तथा प्रकृति हमारी धरोहर है और इसे संरक्षित रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है”थीम पर सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया ।

You cannot copy content of this page