खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल ने भट्ट कालौनी हल्द्वानी में किराए के एक मकान चल रहे अनैतिक कृत्य में महिला सहित एक पुरूष को दबोचा है जबकि एक महिला फरार हो गई। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को भट्ट कालोनी स्थित किराए के एक मकान में देह व्यापार का धंधा होने की शिकायत मिली थी ।

 

ALSO READ:  दिल्ली में संसद कूच कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस का पुतला दहन ।

इस शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी एसआई दीपा जोशी की अगुवाई में टीम ने बीती रात छापा मारकर वहां पर महिला और पुरूष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया ।

 

 

बताया जा रहा है कि एक महिला ने मकान को एक महिला को 15 हजार रूपए महीने के हिसाब से किराए पर दिया था।  टीम ने नैनीताल जिले के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला को आवास विकास कालोनी काठगोदाम निवासी पुरुष के साथ पकड़ा है । पुलिस ने महिला की काउंसिलिंग कराकर उसे परिजनों सौंप दिया। जबकि किराएदार व पकड़े गए पुरुष  के खिलाफ देह व्यापार के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

 

किराएदार का सत्यापन न करने पर मकान मालिक का चालान काटा गया है। टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी एसआई दीपा जोशी, कांस्टेबल मोहन किरौला, महेन्द्र भोज आदि शामिल रहे।

You missed

You cannot copy content of this page