खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह नैनीताल द्वारा अपने वार्षिक कैलेंडर के कार्यक्रमों की श्रृंखला अनुसार रविवार को गेठिया में वृक्षारोपण  कार्यक्रम आयोजित किया गया।
   इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में समूह द्वारा लगभग  पांच सौ फलदार वृक्ष रोपित किए गए। जिनमें अमरूद ,हरड़ आडू, खुमानी,कागजी नींबू ,बड़ा नींबू, माल्टा आदि के पौंधे मुख्य थे । वृक्षारोपण में ग्रामप्रधान अमित आर्या,बड़ी संख्या में ग्रामीण व समूह के सदस्य शामिल थे ।
  कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह के सदस्यों रेशमा टंडन, कविता गंगोला,सुनीता वर्मा, ज्योति मेहरा, प्रेमलता, संगीता शाह, सिम्मी अरोरा, मंजू नेगी, सोनी अरोरा, पूजा शाही, बीना शर्मा,  पूजा मल्होत्रा, श्वेता अरोरा,वंदना, कामना कंबोज, किरण टंडन, कविता जोशी, शिखा शाह, मंजू बिष्ट सिंह,कविता सनवाल,रीना सामंत,उमा कांडपाल, निम्मी कीर, रमा तिवारी,  मधु बिष्ट, मंजू सनवाल, बिमला कफलटिया, संध्या तिवारी,नेहा डालाकोटी, सोमा शाह का विशेष योगदान रहा।

You missed

You cannot copy content of this page