खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में अयोध्या से धर्माचार्यों द्वारा पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्र एवं भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी के मंदिर का फोटो का नैनीताल में  घर घर वितरण शुरू कर  दिया गया गया है ।

गुरुवार को सैनिक स्कूल वार्ड में घर घर जाकर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया तथा  जन्म से 22 जनवरी को घर-घर में दीप जलाने एवं बिजली की माला लगाने हेतु श्री राम भक्तों से निवेदन किया गया ।  जिसमें विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष तथा संयोजक प्रकाश नौटियाल, सह संयोजक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, भाजपा नगर मंत्री संजय चंदेल, मीरा बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री तारा बोरा, लक्ष्मी भाकुनी, भावना पपनै, नीमा अधिकारी,हेमा बिष्ट, गंगा सुप्याल,पार्वती बिष्ट, भावना रावत आदि शामिल थे ।

ALSO READ:  श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही के खिलाफ कई संगठनों ने पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ को ज्ञापन सौंपा,कुमाऊं आयुक्त के समक्ष भी रखा पक्ष ।

You missed

You cannot copy content of this page