नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय ने विश्व विद्यालय के पूर्व प्रभारी कुलसचिव सहित अन्य पदों में सेवाएँ दे चुके बहादुर सिंह बिष्ट को विश्व विद्यालय वित्त समिति का सदस्य नामित किया है ।
विश्व विद्यालय के वित्त नियंत्रक की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है ।
बहादुर सिंह बिष्ट का सोमवार को प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत,वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी सहित अन्य ने स्वागत किया ।


