खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट । सोमवार को संत एंथोनी’ इंटर कॉलेज में प्राथमिक विद्यार्थियों के लिए ‘ग्रेजुएशन डे’ समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का प्रांगण रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से सजाया गया। ग्रामीण परिवेश में यह अपनी तरह का पहला आयोजन था। अभिभावकों,जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी सराहना की गई। बच्चों ने नृत्य, और अन्य प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।

​समारोह का शुभारंभ फादर डेरिक पिंटो,मुख्य अतिथि शशांक पॉल,प्रबंधक मार्सेलिना,प्रधानाचार्या सिस्टर शोभा,सिस्टर सीमा,विशिष्ट अतिथि अनिता तोमर प्रबंधक एंजल ग्रेस अकादमी नैनीताल,दीपाली सुरेन्द्र द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन से किया गया।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

 

वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित मार्गदर्शन,उज्ज्वल भविष्य की कामना की मुख्य आकर्षण दीक्षांत परेड रही, जिसमें नन्हे विद्यार्थी पारंपरिक ‘ग्रेजुएशन गाउन’ और ‘कैप’ पहनकर मंच पर आए। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

 

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन भी प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं कनिका पॉल, एंजेल, और आराध्या द्वारा शिक्षक पूर्णिमा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता जेम्स, कविता सिंह,रेजिना,पूर्णिमा,रीता पांडे,उमा जोशी,महेश चंद्र, मनोज जोशी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सिस्टर्स, कर्मचारियों ने सहयोग किया

You missed

You cannot copy content of this page