खबर शेयर करें 👉

दि कूर्माचल नगर सहकारी बैंक लि० नैनीताल की 50 वी शाखा डाक बंगला रोड, लोहाघाट (चम्पावत्) का मंगलवार को शुभारंभ हुआ।

 

मुख्य अतिथि का स्वागत करते बैंक के अध्यक्ष ।

बैंक की इस शाखा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट  गोविन्द लाल वर्मा एवं बैंक अध्यक्ष  विनय साह के द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। दीप प्रज्वलित बैंक अध्यक्ष विनय साह एव समाज सेवी  सतीश चन्द्र पाण्डे द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक के संचालक  पीताम्बर पन्त एवं  केशर सिह मेहरा उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों में  संजय साह (सचिव),  दीपक बोहरा(प्रबन्धक),  दिनेश चन्द्र जोशी,  राजेंद्र सिंह मेहरा एवं  पवन साह उपस्थित रहे।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

 

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष  विनय साह के द्वारा लोहाघाट के सम्मानित नागरिकों का अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया गया। बैंक के सचिव सजय साह के द्वारा जनसमूह को संबोधित करते हुए आशा व्यक्त की गयी कि बैंक अपने ग्राहकों को नवीनतम तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है एव बैंक अपने ग्राहकों को यूपीआई आधारित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। बैंक इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक रु.4500 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्राप्त कर लेगा।

You missed

You cannot copy content of this page