नैनीताल । आशीर्वाद वूमेन’एस क्लब द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्लीताल के 48 बच्चों को बनियान व जूस की बोतल वितरित की गई । इसके अलावा लड़कियों को हाथ से बनाई गई किलिप भी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल थी। इस अवसर पर क्लब के सदस्य गीता साह, रेखा त्रिवेदी, मंजू बिष्ट, नीलू एल्हेंस,वर्षांजलि श्रीवास्तव, मोनिका साह, निधि कंसल, मानसी गर्ग आदि उपस्थित थे।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता साह ने सभी का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।
क्लब की सदस्य रेखा त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि डॉ. सरस्वती खेतवाल व अन्य का धन्यवाद किया।


