*सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, सहित शुक्ल और ब्रह्म योग में मनाया जाएगा इस बार भीष्म अष्टमी पर्व।*

माघ मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को भीष्म अष्टमी कहते हैं। इस तिथि पर व्रत करने का विशेष महत्व है। इस बार दिनांक 5 फरवरी 2025 दिन बुधवार को भीष्म अष्टमी पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भीष्म पितामह ने सूर्य उत्तरायण होने पर अपने प्राण त्यागे थे। इस दिन प्रत्येक हिंदू को भीष्म पितामह के निमित्त कुश, तिल और जल लेकर तर्पण करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से सुसंस्कारी संतान की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त यदि किसी जातक की कुंडली में पितृ दोष है तो उसके निवारण के लिए भी यह दिन उत्तम माना जाता है। महाभारत के युद्ध की समाप्ति पर जब सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण हुए तब भीष्म पितामह ने अपने प्राणों का त्याग किया। इसीलिए माघ शुक्ल अष्टमी को उनका निर्वाण दिवस मनाया जाता है।

ALSO READ:  राष्ट्रपति के नैनीताल प्रवास की प्रशासन ने तेज की तैयारियां । अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी ।

 

इस बार दिनांक 5 फरवरी 2025 दिन बुधवार को भीष्म अष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन यदि अष्टमी तिथि की बात करें तो 43 घड़ी 54 पल अर्थात मध्य रात्रि 12:36 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी। यदि नक्षत्र की बात करें तो भरणी नामक नक्षत्र 36 घड़ी 47 पल अर्थात शाम 8:33 बजे तक है शुक्ल योग 35 घड़ी 41 पल अर्थात रात्रि 9:19 बजे तक है सबसे महत्वपूर्ण यदि इस दिन के चंद्रमा की स्थिति को जानें तो इस दिन चंद्र देव मेष राशि में विराजमान रहेंगे। यदि सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग की बात करें तो इन दोनों योगों का निर्माण सायं 8:33 से हो रहा है वहीं इनका समापन 6 फरवरी को प्रातः 7:06 पर हो रहा है। शुक्ल योग का संयोग रात्रि 9:19 तक है तदुप्रांत ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्ल और ब्रह्म योग को भी शुभ मानते हैं।

ALSO READ:  नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डॉ. मंजूनाथ टी सी ने नैनीताल के एस एस पी का पदभार ग्रहण किया ।

लेखक -: आचार्य पंडित प्रकाश जोशी गेठिया नैनीताल।

Ad Ad

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page