खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन देकर मल्लीताल चार्टन लॉज के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट किये जाने की मांग की ।

 

    दयाकिशन पोखरिया ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2023 में अतिवृष्टि के दौरान चार्टन लॉज में भूस्खलन हुआ और वहां कई घरों के आसपास दरारें देखी गई । तब प्रशासन ने यहां रह रहे लोगों को अन्यत्र शिफ्ट किया था और जियो बैग से भूस्खलन रोकने के अस्थाई उपाय किये थे । लेकिन तब से अब तक भूस्खलन प्रभावित इस स्थान का स्थायी समाधान नहीं हुआ है जिससे बारिश के समय चार्टन लॉज में खतरे की आशंका बनी रहती है ।

You missed

You cannot copy content of this page