भवाली। विधायक सरिता आर्या ने मंगलवार को दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग युवती के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार करने वाले दोषी को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि यह समाज के लिए एक सबक बने । कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ है।पीड़ित परिवार को यदि कोई डराता या धमकाता है तो उसके ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी । विधायक ने पुलिस अधिकारियों से पीड़ित व उसके परिवार के सुरक्षा की बात कही इस दौरान भाजपा नेता भावना मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


