नैनीताल । थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से बेतालघाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी चंद्र प्रकाश पुत्र दयाल राम निवासी ओडा बास्कोट, ऊंचकोट बेतालघाट नैनीताल को 60 टेट्रा पैक कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।


