खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  भवाली में बीते दिनों नाबालिग बालिका के साथ हुए दुराचार के बाद नगर पालिका द्वारा नजूल भूमि  के सम्बंध में जारी आदेश के ख्रिलाफ कई लोगों भवाली में जोरदार प्रदर्शन कर चार भाजपा नेताओं के पुतले भी जलाएं ।

 

 

नगर पालिका की नजूल भूमि पर बसे लोगों को चिन्हीकरण कर कार्रवाई करने के आदेश के विरोध में भवाली शहर में लोगों का विशाल हुजूम सडक़ों पर उतर आया। बीच चौराहे पर भाजपा के चार नेताओं के पुतले जलाए गए । जिसके बाद  लोगों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि ये नेता शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बाहर भीमताल क्षेत्र के लोगों को बुलाकर नजूल में बसे लोगों को उजाडऩे के लिए हंगामा मचा रहे हैं। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि अगर ये भवाली क्षेत्र में दोबारा आए तो उनका विरोध होगा। उन्होंने मांग की कि सरकार नजूल में बसे लोगों को फ्रीहोल्ड देकर वैध बनाए या नियमितीकरण करे।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

 

समाजसेवी शीलू कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने सडक़ों पर उतरे। शहर के कई वॉर्ड मेंबरों ने अपने लेटरहेड पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कई संगठनों ने उनका साथ दिया। प्रदर्शन में शीलू कुमार, नरेश पांडेय, किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप अर्या, कबीर साह, फरदीन अंसारी, दीपक अर्या, रहमान कुरेशी, इदरीस खान, जावेद, बिलाल, यश, मनीष, अरमान, सूरज, अमील, आदिल तथा सहित समेत कई लोग मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page