नैनीताल । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के 45 बच्चों ने इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें 21 बच्चों ने खेलों में अपना परचम लहराया और 24 बच्चों ने एनसीसी राष्ट्रीय कैंपों में प्रतिभा किया जिसमें एक बच्चे ने प्रधानमंत्री रैली आरडीसी परेड में भी भागीदारी की।

विद्यालय के व्यवस्थापक ज्योति प्रकाश व प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता ने विद्यालय के बच्चों के इस प्रदर्शन से खुशी व्यक्त की है और सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया। विद्यालय में इस बार 7 बच्चों का अग्नि वीर(सेना)में चयन हुआ। 21 बच्चों ने खेलों ओर कला उत्सव में प्रतिभा किया इसमें बबली, साक्षी, सिमरन,उमा, जया,हिमानी,करन, कार्तिक, निर्भय, आयुष ने फुटबॉल में प्रतिभाग किया । इसके अलावा 4 खिलाड़ी यूथ आई लीग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं । बास्केटबॉल में जीतांशु,गौरव,अस्मिता, कार्तिक, एथलेटिक्स में राघवेंद्र ने प्रतिभा किया। कला उत्सव में भी भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के 6 बच्चों ने कृतिका, मीनाक्षी, यश, आदित्य,दीपक,अजय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
इसी प्रकार विद्यालय में एनसीसी के 24 बच्चों ने राष्ट्रीय कैंप में प्रतिभाग किया । जिसमें कैडेट हरविंदर ने प्रधानमंत्री रैली में भी प्रतिभा कर विद्यालय का व 5 यूके नेवल नैनीताल का नाम रोशन किया।
विद्यालय के व्यवस्थापक ज्योति प्रकाश, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती,आलोक कुमार,डॉ रेनू,गोविंद बोरा,उत्कर्ष, डॉ नीलम,सागर, आलोक भट्ट, शाहनवाज,निशा,अवंतिका, गीतिका, मीनाक्षी,मनीष, चंद्रप्रकाश,मनोज व विद्यालय के सभी शिक्षकों कर्मचारी ने इन बच्चों को बधाई दी व पुरस्कार वितरण किया।
विद्यालय के प्रबंधक ज्योति प्रकाश ने आगामी बोर्ड के रिजल्ट में भी बच्चों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया करते हुए शुभकामनाएं दी।


