भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख व रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल का मंगलवार की सुबह निधन हो गया । वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था । जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया ।
बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम तक उनके आवास लाया जाएगा और कल 11 फरवरी को बेतालघाट में उनकी अंत्येष्टि होगी ।
ब्लॉक प्रमुख के निधन की सूचना से क्षेत्र ने शोक का माहौल है ।


