खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला बार एसोसिएशन ने जिले की राजस्व अदालतों में चल रही अनियमिताओं के खिलाफ 11 फरवरी को कार्य बहिष्कार करने की धमकी दी है । इस सम्बंध में एक पत्र सोमवार को कुमाऊं आयुक्त कार्यालय में दिया गया है ।

बार एसोसिएशन के महासचिव दीपक रूवाली ने बताया कि राजस्व अदालतों से सम्बन्धी शिकायतों की सूचना पूर्व में  प्रशासन को लिखित रुप में कई बार दी गई हैं ।

ALSO READ:  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षकों के 'अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण' के लिए आदेश जारी, आवेदन 17 जुलाई से होंगे ।,

लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने के विरोध में 11 फरवरी (बुधवार) को नैनीताल समेत जिलेभर के अन्य अदालतों के अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

रूवाली के मुताबिक मामले में एसोसिएशन ने इस आशय का पत्र कुमाऊं आयुकत दीपक रावत को दे दिया गया है। कहा कि 11 फरवरी के आंदोलन के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो फिर 23 फरवरी (सोमवार) से एसोसिएशन के बैनर तले बेमियादी आंदोलन शुरु किया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page