खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल भाजपा मंडल के नवनियुक्त मोर्चों के अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम सोमवार को  नैनीताल कलब में आयोजित किया गया  ।


    मुख्य जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों (युवा मोर्चा) रितुल कुमार,(महिला मोर्चा) अमिता साह,(किसान मोर्चा) मयंक पंत,(अनुसूचित0 मोर्चा) हेमंत बेदी,(अल्पसंखयक मोर्चा) मनसंजोक सबरवाल एवं (ओबीसी मोर्चा) रोहित थापा को माला पहनाकर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट  ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमें सामूहिक रूप से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते हुए संगठन की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को आगे बढ़ाना है।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा संगठन की कार्यशैली एवं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बल पर उत्तराखंड में पुन: 2027 के विस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी नवनियुक्त मोर्चों के मंडल अध्यक्षों को संगठन की रीति नीति के अनुसार आगामी कार्यक्रमों हेतु निर्देशित करते हुए सभी नवनियुक्त मोर्चों के अध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
 कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य,हेम आर्य समेत समेत जिले,मंडल के पदाधिकारी व कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

You missed

You cannot copy content of this page