खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम सोमवार से यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, नैनीताल  में शुरू हो गया है ।
  इस कार्यक्रम में बिहार के मुजफ्फरपुर , समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से 7-7 युवा एवं दो ग्रुप लीडर कूल 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । आज  कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत द्वारा किया गया । कार्यक्रम में राजकीय पॉलीटेक्निक, नैनीताल की छात्राओं ने कुमाऊं संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया।
  इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. खेतवाल ने  कहा कि युवा आदान प्रदान कार्यक्रम देश के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने में काफी उपयोगी है । जिससे युवाओं को देश की अनेकता में एकता का संदेश मिलेगा तथा वे भारत के विभिन्न क्षेत्रों के संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे।  उन्होंने मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा समय समय पर कराए जाने वाले इन कार्यक्रमों की सराहना की । उन्होंने  सभी युवाओं को 12 फरवरी को नैनीताल झील में निःशुल्क नौकायन कराने की घोषणा की।
 इस मौके पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों नालंदा और तक्षशिला का उल्लेख करते हुए बताया कि प्राचीन काल में भारत सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक रूप से अत्यंत समृद्ध था और हमें अपने गौरवशाली इतिहास को सदैव स्मरण रखना चाहिए।
 कार्यक्रम के आयोजक मेरा युवा भारत नैनीताल उप निदेशक अधिकारी डॉल्वी तेवतिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभाओं का स्वागत करते हुए 5 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा अतिथियों के सामने प्रस्तुत की और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। और कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में पुष्कर दानू कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता आर्य एवं श्रीमती रेणु कोहली द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक दारोहर एवं ऐपन के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही गेरू एवं बिसवार से लक्ष्मी चौकी बना कर भी दिखाई।
कार्यक्रम में ग्रुप लीडर चंदन,बैशाली व नैनीताल के आरती, अजय आदि का विशेष सहयोग रहा।
ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

You missed

You cannot copy content of this page