नैनीताल । भाजपा नैनीताल मंडल ने सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया । इस मौके पर मिष्ठान वितरण भी किया गया
नैनीताल क्लब में आयोजित इस समारोह में मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया तथा 2027 के चुनाव में तन, मन, धन से जुटने को कहा । दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने भी सभी को बधाई दी और अनुशासन में रहने की सीख दी । पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ने पार्टी का इतिहास बताया । समारोह को पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, महामंत्री हरीश राणा ने भी संबोधित किया । संचालन मोहित साह ने किया ।
इस कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र बर्गली एवं मीरा बिष्ट थे। इस अवसर पर प्रो ललित तिवारी, भूवन आर्य, भूपेन्द्र बिष्ट, विकाश जोशी, आशीष बजाज, मयंक पत, भारत मेहरा, युवराज करायत,हेमंत वेदी, लाल सिंह बिष्ट,दया बिष्ट,कलावती असवाल, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल,कविता गगोला, गौरव हारपर,रितुल कुमार, कमल जोशी, दया बिष्ट, प्रेम सागर, प्रदीप कुमार, सन्तोष साह, शैलेन्द्र बिष्ट, बची चन्द, ज्योति ढौढियाल, अमिता साह, दीपिका बिनवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


