खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक स्व.प्रो.बी एस कोटलिया की स्मृति में मंगलवार को बी डी पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया । मंगलवार को स्व.कोटलिया का जन्मदिवस था  ।
  स्व.बी एस कोटलिया की पत्नी व अधिवक्ता मंजू कोटलिया व अन्य परिजनों की अगवाई में हुए रक्तदान शिविर में अविजित कोटलिया,डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू,देवेंद्र कोटलिया,दीपक कोटलिया,ऐश्वर्या बिष्ट,,आयुष्मान बिष्ट,शुभम बिष्ट,अनिल आर्य,अनिल कुमार आदि ने रक्तदान किया ।
   इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ऑल इंडिया वीमेंस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी,प्रीति शर्मा,प्रो.सी सी पन्त,प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण टम्टा, रक्तकोष प्रभारी प्रियांशु, रजनीश मिश्रा, संगीता आदि मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page